Saturday , April 20 2024

रूस की यात्रा से लौटे फड़नवीस

fadnavis_145861947921_650x425_032216093704मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस रूस की अपनी आधिकारिक यात्रा के बाद आज स्वदेश पहुंचे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि फड़नवीस आज सुबह विमान से मुंबई पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने रूस को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक इन महाराष्ट्र’ के तहत रक्षा, अभियांत्रिकी, विनिर्माण और खनन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। वह अपने 20 महीने पुराने मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पिछले सप्ताह यात्रा पर रवाना हुए थे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com