Saturday , April 20 2024

रेप होना आम बात है: रेणुका चौधरी

raduनई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने एक बेहद असंवेदनशील बयान दिया है। रेणुका ने कहा कि रेप तो चलते रहते हैं, रेप होना आम बात है। रेणुका ने विवादित बयान देकर पार्टी के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। उन्होंने बुलंदशहर गैंगरेप के आरोपियों को देर से पकड़े जाने पर पुलिस और राज्य सरकार की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।सोमवार को बुलंदशहर गैंगरेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उसी पर रेणुका से सवाल किया गया था। रेणुका ने गिरफ्तारी पर कहा कि ऐसा होता ही रहेगा, अगर आरोपियों को घटना के इतने दिन बाद गिरफ्तार करेंगे, तो क्या पुलिस की पीठ थपथपानी चाहिए।आरोपियों की गिरफ्तारी पर रेणुका ने कहा कि कार्रवाई बहुत देर बाद की गई। उन्होंने कहा कि शाबाशी तब देनी चाहिए जब इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों। रेणुका ने कहा कि हर रोज अखबार रेप की घटनाओं से भरे होते हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com