Saturday , April 20 2024

लखनऊ के साथ श्रास्‍वती, बहराइच और अंबेडकर नगर में भी हुई जोरदार बारिश, गिरा पारा

पूर्वनुमान के अनुरूप शुक्रवार को राजधानी में कहीं हल्‍की तो कहीं जोरदार बारिश हुई। कुछ जगहों पर आले भी गिरे। लखनऊ के साथ श्रावस्‍ती, अंबेडकरनगर और बहराइच में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

श्रावस्‍ती में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

शुक्रवार को राजधानी में सुबह से ही बादल छाए थे। दस बजे के बाद कई स्‍थानों पर बारिश हुई। चौके और राजाजीपुरम में ओले भी गिरे। दिन में बारिश से तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी के आसपास के जिलों श्रावस्‍ती, अंबेडकरनगर, और बहराइच में भी सुबह बारिश हुई। इससे ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।

अंबेडकरनगर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना।

प्रदूषण से कुछ राहत

राजधानी में शुक्रवार को बारिश होने से दूषित हवा से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है। अरसे बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) में सुधार दिखाई दिया है। बुधवार को एक्‍यूआइ 204 रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सात-आठ जनवरी को हुई छिटपुट बारिश के बाद एक्यूआइ 185 की रेंज में रिकॉर्ड किया गया था।

वहीं लखीमपुर में मौसम का मिजाज एक बार फ‍िर बदल गया। शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया पूरे दिन ठंडी हवाएं चली शीतलहर से लोग ठिठुर गए। पूरे दिन ठंडी हवाओं से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहने रहे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com