Thursday , April 25 2024

लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन राजनाथ से कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र

akyलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी ने मुख्यमंत्री अखलेश यादव को पत्र लिखकर लखनऊ मेट्रो रेल का उट्घाटन भारत सरकार के गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से कराये जाने की माँग की है ।

उन्होंने कहा है कि लखनऊ मेट्रो चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट,अमौसी से प्रारम्भ हो रही है,जो लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है,

उन्होंने ने कहा की क्षेत्र के नागरिकों-मतदाताओं की माँग के समर्थन में हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओ की माँग है कि लखनऊ मेट्रो परियोजना का उद्घाटन भारत सरकार के गृहमंत्री से कराया जाए जिसमे मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर की विशेष उपस्थिति हो ।

श्री तिवारी के साथ-साथ लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव,महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला,शारदानगर प्रथम मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा,शारदा नगर द्वितीय मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बाजपेई,खुशहालगंज मंडल अध्यक्ष मुकेश कनौजिया,सरोजनीनगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा,

पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता,युवा मोर्चा क्षेत्रिय मंत्री चंद्रमणि पांडेय रिंकू, संजीव अवस्थी, पार्षद पति परशुराम चौधरी,रवि कुमार,उमेश तिवारी,बलदेव रामानी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू, दिलीप शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री संतोष अवस्थी,

जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बब्बू संजय सिंह चौहान, भुवनेंद्र प्रताप सिंह,संजय गुप्ता,छुन्नू लाल,अमर सिंह यादव, विनीता तिवारी, विजयलक्ष्मी पांडेय, सत्यम शुक्ला, राजित सचान, महेंद्र मिश्रा,राहुल तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री से माँग की है ।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com