Friday , April 19 2024

विधान परिषद चुनाव में BJP ने 5 सीटों में से 3 पर लहराया परचम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान भाजपा के लिए अच्छी खबर आई।

विधान परिषद की पांच सीटों पर तीन फरवरी को हुए मतदान में भाजपा ने तीन पर जीत का परचम लहराया जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव परिणामों में गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक,बरेली-मुरादाबाद स्नातक और कानपुर स्नातक सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। झांसी शिक्षक और कानपुर शिक्षक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।

भाजपा ने 3 सीटों पर किया कब्जा

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक क्षेत्र में भाजपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संजय त्रिपाठी को हराकर यह सीट अपने कब्जे में ली। देवेन्द्र सपा के स्नातक एमएलसी थे मगर हाल ही में उन्होने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

बरेली मुरादाबाद स्नातक सीट पर भाजपा के डा. जयपाल सिंह ने सपा की रेनू मिश्रा को 25 हजार से पहली वरीयता के 25000 हजार वोटों की बढत लेकर सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

कानपुर में भाजपा के अरूण पाठक ने निर्दलीय प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह को शिकस्त दी। झांसी में शिक्षक एमएलसी सीट के लिए सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अशोक कुमार को हराया जबकि कानपुर में राजबहादुर सिंह ने हेमराज सिंह को 800 वोटों से हराया।

कानपुर में भाजपा प्रत्याशी अरूण पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी मानवेंद्र स्वरूप को 9154 वोटों से हराया। अरुण पाठक को 40633 और मान्वेन्द्र को 31479 मत मिले।

पालीटेक्निक परिसर में कल शुरू हुई मतगणना आज सुबह समाप्त हुई। उधर, शिक्षक एमएलसी सीट के लिए देर रात आए परिणाम में बहादुर सिंह चंदेल के सिर जीत का सेहरा बंध गया। चंदेल ने प्रथम वरीयता की काऊंटिंग में कुल 3270 मतों से बढ़त बना ली। बढ़त को देखते हुए उनकी जीत का रास्ता साफ हो गया।

चंदेल से करीबी मतों से पीछे रहते हुए हेमराज सिंह गौर को प्रथम वरीयता में कुल 3030 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि श्रीकांत द्विवेदी 2529 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com