Friday , April 19 2024

विधायकों के दफ्तरों में मिली सीसीटीवी लगाने की मंजूरी

akनई दिल्ली। दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने आम आदमी पार्टी के विधायकों के दफ्तरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग मंजूर कर ली है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायकों ने रामनिवास गोयल को पत्र लिखकर अपने दफ्तरों में सीसीटीवी लगवाने की मांग की थी। इसके अलावा विधायकों ने अपनी सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस के दो वालंटियर की मांग की थी। उनकी मांग थी इनमें से एक महिला हो। विधायकों के मुताबिक वो इस वजह से डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया जा सकता है। उनकी इस मांग को देखते हुए दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के दफ्तरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी दे दी है।उधर भाजपा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले पर सवाल उठा रही है। भाजपा का आरोप है कि महिलाओं की सुरक्षा का वादा कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के खुद के विधायक अब अपनी सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com