Thursday , April 18 2024

शारदा प्रताप शुक्ला मंत्रिमंडल से बर्खास्त

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल के सहयोगी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उच्च शिक्षा विभाग शारदा प्रताप शुक्ला को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने श्री शुक्ला को बर्खास्त करने की पत्रावली गुरुवार को राज्यपाल राम नाईक की संस्तुति के लिए भेजी थी। मुख्यमंत्री की संस्तुति पर राज्यपाल राम नाईक ने शारदा प्रताप शुक्ला को पदमुक्त करने संबंधी पत्रावली को मंजूरी प्रदान कर दी।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद मुख्यसचिव राहुल भटनागर ने श्री शुक्ल को बर्खास्त किए जाने के बारे में गुरुवार को औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।
यहां पर उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्री शुक्ल के विधान सभा सरोजनी नगर से टिकट नहीं दिया था। श्री शुक्ल सरोजनीनगर से विधायक सपा से जीते थे और इन्हें मंत्री बनाया गया था।

श्री शुक्ल पर मंत्री रहते हुए सरोजनी नगर में अवैध निर्माण कराए जाने का आरोप लगा था। इस बीच विधान सभा चुनाव घोषित होने पर सपा से श्री शुक्ल को टिकट नहीं मिला हो इन्होंने राष्ट्रीय लोकदल से सरोजनी नगर विधान सभा से चुनाव लड़ रहे हैं और इस विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी अनुराम यादव चुनाव लड़ रहे हैं। अनुरागयादव मुलायम सिंह यादव के भतीजे तथा यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव भाई हैं।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com