Wednesday , April 24 2024

सपा में अखिलेश युग शुरू, बर्खास्त सभी नेता हुए बहाल

बहाललखनऊ। समाजवादी पार्टी में अखिलेश युग की शुरूआत हो गई है। पार्टी पर पूरी तरह अपनी पकड़ सिद्ध करने के बाद अखिलेश ने अपने समर्थकों की बहाली करने का निर्देश

देने के साथ ही अपने करीबी अरविंद सिंह को कार्यालय प्रभारी बनवा दिया है। अखिलेश के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही माना जा रहा था कि उनके समर्थकों की जल्द बहाली हो जाएगी।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आज बर्खास्त सभी नौ नेताओं की बहाली और छह प्रकोष्ठों के नए अध्यक्षों को नामित कर दिया है। अपने एक बयान में नरेश उत्तम ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से संजय लाठर, सदस्य विधान परिषद, सुनील सिंह यादव, सदस्य विधान परिषद, आनन्द भदौरिया, सदस्य विधान परिषद, अरवन्दि प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद, उदयवीर सिंह, सदस्य विधान परिषद,गौरव दुबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड,बृजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष, युवजन सभा,मो. एबाद, प्रदेश अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड और दिग्विजय सिंह ‘देव’ प्रदेश अध्यक्ष, छात्रसभा का तत्काल प्रभाव से निलंबन वापस ले लिया गया है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति मिलने के बाद  गीता सिंह को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, आनन्द अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा, बृजेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, प्रदीप तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, मो. एबाद को प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड और दिग्विजय सिंह ‘देव’ को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा नामित किया गया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com