Thursday , April 25 2024

सिंगूर पर फैसले की तृणमूल ने की स्वागत

mamनयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस ने सिंगूर भूमि अधिग्रहण मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का आज स्वागत किया और कहा कि यह भूमि अधिग्रहण के इस तरह के सभी मामलों में आंखें खोलने वाला होगा। उधर, सिंगूर में टाटा मोटर के संयंत्र के लिए जमीन के जबरन अधिग्रहण के लिए माकपा ने माफी मांगने से इंकार कर दिया। पार्टी के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि भूमि का अधिग्रहण 1894 के भूमि अधिग्रहण अधिनियम के अनुसार था। तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बंदोपाध्याय ने कहा, यह एक लंबी राजनैतिक और कानूनी लड़ाई है जिसे हम जनहित में लड़ रहे हैं। मुझे खुशी है क्योंकि यह फैसला सभी तरह के भूमि अधिग्रहण के संबंध में आंखें खोलने जा रहा है।शीर्ष अदालत ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश को निरस्त कर दिया जिसके तहत पश्चिम बंगाल के सिंगूर में टाटा के नैनो संयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण को बरकरार रखा गया था। बंदोपाध्याय ने कहा, हमारी नेता ममता बनर्जी अवैध भूमि अधिग्रहण के खिलाफ 26 दिनों तक अनशन पर थीं। लोगों ने 2009 और 2011 में टाटा मोटर्स के पक्ष में भूमि अधिग्रहण किए जाने के खिलाफ अपना फैसला सुनाया।उन्होंने कहा, 10 साल की लड़ाई के बाद शीर्ष अदालत ने सफलतापूर्वक इस हद तक हमारे रख पर मुहर लगाई कि अधिग्रहण अवैध था।फैसले में शीर्ष अदालत ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में त्रुटि पाने के बाद राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वे आज से 12 सप्ताह के भीतर किसानों को अधिग्रहण की गई जमीन लौटाए।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com