Thursday , April 25 2024

सिद्धू ने कहा-पंजाब पर से काले बादल छंट गए, नए युग की शुरूआत

चंड़ीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस की बढ़त को पार्टी की राज्य प्रभारी आशा कुमारी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की लीडरशिप की जीत बताया है। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के ऊपर से काले बादल छंट गए हैं।

मतगणना में जैसे-जैसे स्थिति साफ हुई नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी। आशा कुमारी ने कहा कि  राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विकास के नए युग की शुरूआत हुई है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब की जनता ने सत्य का साथ दिया है। पंजाब में अब अन्याय और भ्रष्टाचार का अंत होगा। पंजाब में अहंकार और अत्याचार का खात्मा हुआ है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा है। कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिये नकली माहौल बनाने की कोशिश की। पंजाब में उनकी इस चाल और तरीके की हार हुई है।

दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मीडिया सलाहकार हरचरण सिंह बैंस ने कहा कि जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और इस हार की समीक्षा करेंगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com