Tuesday , April 23 2024

 सीएमएस छात्रा सरोजनीनगर से अगवा, चार घंटे बाद बेसुध लौटी

asसरोजनीनगर-। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली सीएमएस कक्षा छह की छात्रा संदिग्ध हालात मंे लापता हो गई। जानकारी होने पर लापता छात्रा के परिजनों ने स्कूल के साथ ही रेलवे व बस स्टेशन के साथ ही उसकी सहेलियों के घर भी खोजबीन की। लेकिन कही भी उसका पता नहीं चल सका। तकरीबन चार घंटे बाद बेसुध हालत में आटो से घर पहुुंची छात्रा परिजनों को सम्मोहन कर अगवा किये जाने की जानकारी दी।थाना क्षेत्र के स्कूटर्स इण्डिया चैराहे के निकट बिजनौर रोड पर रहने वाले होटल व्यवसायी प्रमोद सिंह की बेटी अंशिका (11) कानपुर रोड एलडीए कालोनी स्थित सिटी माण्टेंसरी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। वह अपने चचेरे भाई अंशुल के साथ स्कूल बस से आती-जाती है। रोज की तरह अंशिका सोमवार को भी स्कूल जाने के लिए सुबह छह बजे घर से निकली और आसपास के लोगों ने उसे स्कूटर्स इण्डिया चैराहे पर खडे हुए देखा। लेकिन जब वह बस के अन्दर दिखाई नहीं दी तो शिवम ने इसकी जानकारी अपने चाचा व अंशिका के पिता प्रमोद सिंह को दी। अंशिका के चाचा व सरोजनीनगर प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने पुलिस कण्ट्रोल रूम पर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही सीएमएस स्कूल के साथ ही पिपरसंड, अमौसी, मानकनगर व चारबाग रेलवे स्टेशनों के साथ ही बस स्टेशन पर अंशिका की खोचबीन की गई। लेकिन कोई सुराग न मिलने पर थाने पहुंचे लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच तकरीबन साढे दस बजे अंशिका एक आटो रिक्शे से बेसुध हालत मंें घर पहुंची। अंशिका ने बताया कि वह स्कूल बस के इंतजार में स्कूटर्स इण्डिया चैराहे पर खड़ी थी। इसी दौरान किसी ने पीछे से उसके मुंह पर रूमाल रख दिया। जब उसे होश आया तो वह एक खंडहर में थी। लेकिन वहां किसी अन्य के न होने पर वह भागकर बाहर आई और रेलवे स्टेशन का साइन बोर्ड देखकर चारबाग पहुंच गई। इसके बाद उसने एक आटो चालक सतीश अवस्थी से बताकर घर वापस आ गई।

 

इनसेट-01: दिखी पुलिस की निष्क्रियता

पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद जब अंशिका का कोई पता नहीं चला तो वह तकरीबन सात बजे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सरोजनीनगर थाने पहुुंचे। दर्जनों बार फोन मिलाने पर भी थानाध्यक्ष सरोजनीनगर सुधीर कुमार सिंह का मोबाइल नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर व एएसपी मंजिल सैनी को भी फोन किया। लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस अधिकारियों के इस रवैए से परेशान होकर उन्होंने राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना सिंह राठौर से एसएसपी मंजिल सैनी को फोन कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष का फोन रिसीव हुआ।

 

इनसेट-02: तीन घंटे बाद थाने पहुंचे एसओ

राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना सिंह राठौर ने इस घटना की जानकारी सुबह सात बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी को दी। जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया कि थानाध्यक्ष पहुंचे रहे है रिपोर्ट दर्ज करा दे। लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कहने के बाद भी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह तीन घंटे बाद तकरीबन साढे दस बजे थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि देररात तक क्षेत्र में थे। जिसके चलते वह सुबह देर तक सो रहे थे।

 

इनसेट-03: स्कूटर्स इण्डिया चैराहे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खराब

संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए स्कूटर्य इण्डिया चैराहे पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गये थे। लेकिन कुछ दिन के बाद ही यह सभी कैमरे खराब हो गये। चैराहे पर बने पुलिस बूथ में लगा डीवीआर व टीएफटी गायब हो गई।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com