Saturday , April 20 2024

हरियाणा से भोपाल पहुंचे 30 गिद्ध

giभोपाल। भोपाल के केरवा स्थित गिद्ध संवर्धन केन्द्र में गिद्ध संरक्षण केन्द्र पिंजोर (हरियाणा) से नये 15 गिद्ध जोड़े लाये गये हैं। बाम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी मुम्बई के वैज्ञानिक गुरुवार को सड़क मार्ग से इन गिद्धों को लेकर भोपाल पहुँचे। गिद्धों में 10 लम्बी चोंच वाले, 5 सफेद पीठ वाले गिद्ध शामिल हैं। भोपाल के केन्द्र में इन्हें मिलाकर गिद्ध संख्या 46 हो गयी है।

प्रकृति के सफाईकर्मी माने जाने वाले गिद्ध विलुप्ति की कगार पर पहुँच गये हैं। शासन द्वारा इनको विलुप्ति से बचाने के लिये संवर्धन केन्द्र की स्थापना की गयी है। भोपाल संवर्धन केन्द्र में अप्रैल-2014 में 15 गिद्ध और जून-2016 में 10 गिद्ध को जटायु कन्जर्वेशन ब्रीडिंग सेंटर पिंजोर से भोपाल के केन्द्र में लाया गया था।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com