Saturday , April 20 2024

हिमालय की एक सब्जी, जिसकी हिमालय से भी ऊँची है कीमत

ami-sabjiहमने अक्सर 100 रुपए या 150 रुपए प्रति किलो की सब्जी के बारे में सुना होगा लेकिन भारत में एक ऐसी सब्जी भी है जिसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। स्थानीय लोग और साधु,संत इसे ढूंढकर इक्ट्ठा करते हैं। इसमें औषधिए गुण भी भरपूर होते हैं। इसका नाम मार्कुला एस्क्यूपलेंटा है और हिंदी में इसे स्पंज मशरूम कहते हैं।
इस सब्जी की कीमत 25000 से 30000 रुपए प्रति किलो है। यह सब्जी भारत के हिमाचल,कश्मीर और हिमालय के ऊपरी हिस्से में पैदा होती है। यह फरवरी से अप्रैल के बीच में पैदा होती है।
बड़ें होटल और कंपनियां इसे हाथों-हाथ खरीद लेती हैं। स्थानीय लोगों से इसे महज 10-15 हजार में खरीद कर 20-25 हजार प्रति किलो के हिसाब से बाज़ार में बेचते हैं। इसमें विटामिन सी,बी और डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस सब्जी की मांग भारत में ही नहीं बल्कि अमरीका, यूरोप, फ्रांस, इटली और स्विट्जरलैंड आदि देशों में भी है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com