Saturday , April 20 2024

हॉकी इंडिया लीग: पंजाब वॉरियर्स ने रांची रेज को 7-0 हराया

रांची।  जेपी पंजाब वॉरियर्स ने रांची रेज को बुधवार को उसी के घर में 7-0 से पीटकर हॉकी इंडिया लीग  में अपनी पहली जीत दर्ज की।पंजाब ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन का नमूना पेश किया और दो मैचों में पहली जीत हासिल की।

पंजाब के अब पांच अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर आ गया है। रांची को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा और वह 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

पंजाब ने अपना पहला मैच दबंग मुंबई से 4-10 के बड़े अंतर से गंवाया था लेकिन रांची के खिलाफ टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए शानदार जीत हासिल की।

पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद पंजाब ने 25 वें मिनट में बढ़त बनाई जब वीरडेन वान डेर ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया। इसके एक मिनट बाद ही सुनील ने मैदानी गोल दागकर स्कोर 3-0 पहुंचा दिया।

सुनील ने तीसरे क्वार्टर में 24 वें मिनट में फिर मैदानी गोल दागा और स्कोर 5-0 पहुंचा दिया। मैच के 43 वें मिनट में जेक वेटन ने मैदानी गोल किया और पंजाब के पास 7-0 की बढ़त हो गई।

रांची की टीम सात गोल से पिछडऩे के बाद वापसी नहीं कर पाई। यह आश्चर्यजनक रहा कि रांची की टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने मैच में एक गोल भी नहीं कर सकी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com