Friday , April 19 2024

11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, रमा रमण बने नोएडा के अध्यक्ष

ramलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। इस फेरबदल में प्रतीक्षारत रमा रमण को फिर से नोएडा का अध्यक्ष बना दिया गया है। कई विभाग संभाल रहे नवनीत सहगल को खेल विभाग का भी प्रमुख सचिव बनाया गया है।

शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार संजय अग्रवाल से नोएडा अध्यक्ष और प्रमुख सचिव अवस्थापना व औद्योगिक विकास विभाग ले लिया गया। इन दोनों पदों का चार्ज एक बार फिर रमा रमण को सौंप दिया गया है।

गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की फटकार के बाद शासन ने रमा रमण को नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेस-वे अथारिटी से हटा दिया था।

प्रमुख सचिव सूचना, पर्यटन और यूपीडा अध्यक्ष के पद पर कार्यरत नवनीत सहगल को शासन ने खेल कूद विभाग भी दे दिया है। मनोज सिंह को प्रमुख सचिव समाज कल्याण बनाया गया है।

पहले उनके पास पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग व आयुक्त विकलांगजन उत्तर प्रदेश का भी कार्यभार था, जिससे अब उन्हें अवमुक्त कर दिया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के प्रमुख सचिव महेश गुप्ता को अब पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग व विकलांग कल्याण का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
इसी तरह माध्यमिक और उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार से उच्च शिक्षा का कार्यभार ले लिया गया है। खेल विभाग की प्रमुख सचिव अनीता भटनागर जैन अब उच्च शिक्षा की प्रमुख सचिव होंगी।

अनीता भटनागर जैन को लघु सिंचाई विभाग का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अब तक लघु सिंचाई विभाग रेणुका कुमार के पास था। उन्हें अब इससे अवमुक्त कर दिया गया है। रेणुका कुमार प्रमुख सचिव महिला कल्याण बनी रहेंगी।इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव ईश्वरी प्रसाद पांडेय को रजिस्ट्रार चिट एण्ड फंड उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

वाणिज्य कर में विशेष सचिव पद पर तैनात अटल कुमार राय लोक सेवा आयोग का सचिव बनाकर इलाहाबाद भेजा गया है। अवस्थापना विभाग के विशेष सचिव डा0 ऋषिकेश भास्कर याशोद को मुख्य सचिव का स्टॉफ अफसर बनाया गया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com