Wednesday , April 24 2024

शारीरिक जांच में 15 सौ अभ्यर्थी सफल

sssखूंटी। सिपाही बहाली के लिए आयोजित पांच दिवसीय दौड़ और शारीरिक परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गयी। दौड़ व शारीरिक परीक्षा में 26 सौ अभर्थियों ने हिस्सा लिया।

इनमें 15 सौ सफल घोषित किये गये। रांची जोन की चयन समिति के अध्यक्ष और खूंटी के एसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में 3200 उम्मीदवारों को भाग लेना था, पर सिर्फ 2600 लोगों ने ही भाग लिया।

उन्होंने बताया कि 26 से 30 नवंबर तक आयोजित दौड़ में रांची जोन के पांच जिलों रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिले के अभर्थियों ने भाग लिया। एसपी ने बताया कि सफल उम्मीदवारों की सूची झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी जायेगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com