Tuesday , April 16 2024

18 अगस्त 2018 राशिफल: आज इन राशियों को मिलेंगें शुभ समाचार

मेष:

आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदारी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद संयमित व्यवहार करें।

वृषभ:

व्यावसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण सुख-शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। छोटे से प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। साझेदारों के साथ संभलकर कार्य करें। कार्य में यश प्राप्त होगा।

मिथुन:

आज का दिन मध्यम फलदायी है। संभव हो तो नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहकार मिलेगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा।

कर्क:

आज का दिन मध्यम रहेगा। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। संपत्ति से जुड़े कामों को स्थगित करना आपके हित में रहेगा। मेहनत करते रहें। शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है लेकिन मेहनत करते रहें।

सिंह:

आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी-निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। आप अधिक भावनाशील बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या:

किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर न पहुंचने तक नए कार्य का प्रारंभ करना उचित नहीं है। आज मौन रहकर दिन बीता देने में ही बुद्धिमानी है, नहीं तो मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों में निर्णय लेंगे।

तुला:

आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। आवश्यक निर्णय आज न लें। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है। आवश्यक निर्णयों को लेना आज टाल दें।

वृश्चिक:

आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले में ध्यान दें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती जाएगी। आमोद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च हो सकता है।

धनु:

आज का दिन आपकी आय में वृद्धि होगा और व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा हानि हो सकती है। किसी से तकरार न हो, इसका ध्यान रखें।

मकर:

व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपको प्रोत्साहित करेंगे। प्रमोशन के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है।

कुंभ:

व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। अधिकारीवर्ग आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। आज का दिन सफल और शुभ रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन:

किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम बरतें, अन्यथा हानि हो सकती है। अधिकारियों के साथ बहस न करें। सुखमय विषयों में आपकी रुचि रहेगी। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रहेंगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com