लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी बेहद फुर्तीे से उतरने की तैयारी में हैं। उनकी इस तैयारी को गति देने के कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर दमखम लगाए हुए हैं। कांग्रेस आलाकमान भी इस बार चुनाव प्रचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता। खबरों के मुताबिक यूपी में होने वाले आगामी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बागडोर प्रियंका गांधी के हाथों में होगी और इसकी घोषणा इसी माह हो सकती है। अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी से ज्यादा कम से कम 150 रैलियां कर सकती हैं। इसके लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है। राहुल के विदेश से लौटने के बाद इस पर आखिरी फैसला हो सकता है। प्रियंका गांधी प्रारम्भ से ही सोनिया और राहुल के लोकसभा क्षेत्र में ही एक्टिव रहती आई हैं। इस बार कांग्रेस की कमान प्रियंका को देकर उनके हाथों में बड़ा रोल दिए जाने की खबरें मिल रही हैं। कई जिलों के कांग्रेसियों की तरफ से यह मांग प्रशांत तक पहुंची है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal