2300 साल पुराने ताबूत से मिला रहस्यमयी ‘जूस’, हजारों लोग कर रहे पीने की मांग

दुनिया में आए दिन आजीबोगरीब खबरों के बारें में सुनने को मिलता है। संम्पूर्ण घरती रहस्यमयी है।हमारे आस-पास कई ऐसे रहस्य हैं, जिनपर यकीन करना ही मुश्किल है। विश्व में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच प्राचीन पिरामिडों के देश मिस्र में एक मकबरे के अंदर दो साल पहले रहस्यमय ‘जूस’ मिला था।
रहस्यमय ताबूत
यह जूस करीब 2300 साल पुराने एक काले रंग के ताबूत के अंदर से मिला था। यह खबर मिस्र में आग की तरह से फैल गई और अब 36 हजार लोग इसे पीने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तरी मिस्र के अलेक्जेंड्रिया इलाके में पुरातत्वविद काम कर रहे थे और उन्हें एक विशाल मकबरा नजर आया जो करीब 10 फुट लंबा था। इसी मकबरे में यह ताबूत दफन किया गया था। इस ताबूत में से ममी निकली जो 305 ईसापूर्व से 30 ईसापूर्व के बीच शासन करने वाले पटोलेमिक काल की है।
गजब! इस शख्स और मधुमक्खी की दोस्ती देख हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो
पुरातत्वविदों ने जब इस ममी को खोला तो उसके अंदर से तीन इंसानी कंकाल मिले। माना जा रहा है कि ये कंकाल सैनिकों के थे जो बदबूदार लाल पानी के बीच रखे हुए थे। मिस्र में ताबूत के अंदर पानी मिला। लोगों का कहना है कि उन्हें इस ‘जूस’ को पीने की अनुमति दी जाए ताकि उसमें अगर कोई दैवी ताकत है तो वह उन्हें मिल जाए।
अब तक 36 हजार लोग साइन कर चुके
एक यूजर इन्नेस मैक ने तो चेंज डॉट ओआरजी पर याचिका शुरू की है जिस पर अब तक 36 हजार लोग साइन कर चुके हैं। इन लोगों की मांग है कि इस रहस्यमय ‘जूस’ को उन्हें पीने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि हमें शापित काले ताबूत से मिले लाल पानी को एनर्जी ड्रिंक के रूप में पीने की अनुमति दी जाए ताकि हमारे अंदर उसकी ताकत आ जाए और हम अंतत: मर सकें।
विशेषज्ञों के उड़े होश
विशेषज्ञों का कहना है कि इतने जेवरों के साथ ऐसे ताबूत में दफन किया जाना हैरान करने वाला है। उन्होंने संभावना जताई है कि इनका इस्तेमाल खेल या नृत्य के लिए किया जाता होगा। इस ताबूत के अलावा दूसरे ताबूत भी मिले हैं। इनमें से एक ममी के चेहरे पर टिन की प्लेट से लगी Eye of Horus (होरस की आंख) देखी गई है। उस वक्त टिन बहुमूल्य धातु मानी जाती थी। इसलिए ऐसी प्लेट आमतौर पर नहीं देखी जाती हैं।
मिश्र मे मिला ताबूत 2300 सल पुराना है ओर उसमे निकले तीन नर-कंगाल किसी लाल रंग के रहस्यमय द्रव मे डुबे हुए मिले है जो जिसका अभी तक जांच करने पर भी वेज्ञानिक पता नही लगा पाये है