Friday , April 19 2024

29 को राजधानी में कांग्रेस एक और मेगा शो कर फूंकेगी चुनावी-बिगुल

image_282015लखनऊ। कांग्रेस आगामी 29 जुलाई को राजधानी लखनऊ में एक और मेगा शो करके आगामी विधानसभा चुनाव का चुनावी-बिगुल फूंकेगी। स्थानीय रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित उदघोष जनसभा को पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में पार्टी के करीब 60 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इसी जनसभा में पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी भी मंचासीन होंगी और यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरूआत भी करेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका कुछ चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में ही प्रचार करेंगी। हालांकि पार्टी ने अभी तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है।  प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि जनसभा के आयोजन के लिए प्रदेश कंाग्रेस ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में हिस्सा लेने के लिए पहले से पंजीकरण कराना आवश्यक है। त्रिपाठी ने बताया कि रमाबाई मैदान में कार्यकर्ताओं का पंजीकरण 29 जुलाई को सुबह आठ बजे से आरम्भ हो जायेगा। पंजीकरण के लिए कार्यकर्ताओं को अपना फोटो परिचय पत्र साथ लाना होगा। उन्होंने बताया कि जनसभा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रात 8.30 बजे तक चलेगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com