फरवरी में GST कलेक्शन 8% बढ़कर ₹1.83 लाख करोड़, वित्त वर्ष में अब तक ₹20.27 लाख करोड़ संग्रह

फरवरी 2026 में Goods and Services Tax (GST) संग्रह सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत बढ़कर ₹1.83 लाख करोड़ हो गया। पिछले वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा ₹1.69 लाख करोड़ था। इससे पहले जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन ₹1.71 लाख करोड़ दर्ज किया गया था।

वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की स्थिति

अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के दौरान कुल जीएसटी संग्रह ₹20,27,033 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹18,71,670 करोड़ के मुकाबले 8.3 प्रतिशत अधिक है।

टैक्स हेड के अनुसार संग्रह

  • सीजीएसटी (CGST): ₹37,473 करोड़
  • एसजीएसटी (SGST): ₹45,900 करोड़
  • आईजीएसटी (IGST): ₹1,00,236 करोड़
  • सेस: ₹5,063 करोड़

फरवरी में सरकार ने ₹22,595 करोड़ का रिफंड जारी किया, जो सालाना आधार पर 10.2 प्रतिशत अधिक है। रिफंड घटाने के बाद शुद्ध जीएसटी कलेक्शन ₹1.61 लाख करोड़ रहा, जिसमें 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

GST 2.0 का असर

सितंबर 2025 में लागू किए गए GST 2.0 के तहत अधिकांश वस्तुओं पर सेस हटाया गया और टैक्स स्लैब को चार (28%, 18%, 12%, 5%) से घटाकर दो (18% और 5%) कर दिया गया। इसी कारण सेस संग्रह में गिरावट देखी गई।

राज्यों में प्रदर्शन

फरवरी में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे अधिक जीएसटी संग्रह हुआ। इसके बाद हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल का स्थान रहा। वहीं लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में सबसे कम संग्रह दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button