राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने खेली होली, देशवासियों को दी बधाई

बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बरेली स्थित आदिशक्ति शाखा, जागृति नगर बदायूं रोड द्वारा होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना से हुआ, जिसके उपरांत स्वयंसेवकों ने फूलों एवं गुलाल से होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर डॉ. संजय सारस्वत एवं उनकी भजन मंडली द्वारा सुंदर भजन एवं होली गीत प्रस्तुत किए गए, जिनका उपस्थित सभी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था भी की गई।

संघ प्रचारक शुभव मिश्रा (एडवोकेट) ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। इस दिन लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते हैं।

कार्यक्रम में शुभव मिश्रा, सोनू रस्तोगी, रंजीत सिंह राघव, डॉ. सुबोध अस्थाना, कमल बाबा जौहरी, अशोक गुर्जर, प्रेम गुप्ता महेश्वरी, आलोक सक्सेना, मनदीप जौहरी, प्रदीप सक्सेना, अमित शर्मा, आदित्य सक्सेना, शिवम सक्सेना, रामजी लाल गुप्ता, मुनीश्वर दयाल, दीपक गुर्जर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button