बाराबंकी । क्षेत्र में आयोजित होने वाले चार दिवसीय उर्स कार्यक्रम का शुभारंभ 13 जुलाई से हो गया है। आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का सिलसिला चार दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पहले दिन उर्स-ए-मुबारक का आगाज़ तथा मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाएगा। 14 जुलाई को सुबह 10 बजे मनक़बत-ख़्वानी होगी, जबकि रात्रि में महफ़िल-ए-समा (कव्वाली) का आयोजन किया जाएगा। 15 जुलाई को जुलूस-ए-अकीदत निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं 16 जुलाई को फ़ज़्र की नमाज़ के बाद फ़ातिहा, कुल शरीफ एवं विशेष दुआ के साथ उर्स का समापन होगा।



