वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई तनुजा सिंह की मृत्यु का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि मृत्यु का कारण निर्धारित नहीं किया जा सका। साथ ही विसरा, रक्त तथा कई महत्वपूर्ण अंगों को रासायनिक एवं हिस्टोपैथोलॉजी जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।



