सीवर लाइन कार्य की धीमी प्रगति पर विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी हुए नाराज़, दिया सख्त निर्दश

वाराणसी ।  शहर दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने अपने 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के तहत आज तीसरे दिन अपने निर्वाचन क्षेत्र के कोनिया वार्ड में प्रवास किया ।

विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी सबसे पहले क्षेत्र में हो रहे सीवर लाइन कार्य के प्रगति की समीक्षा करने पहुंचे । सीवर लाइन कार्य की धीमी प्रगति पर विधायक काफ़ी नाराज़ हुए। संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति के बारे बारीकी से जानकारी लेने के बाद, तत्काल उच्च अधिकारियों को, समय से कार्य पूर्ण करने हेतु सख्त निर्देश दिया।

प्रवास के दौरान विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने संपूर्ण वार्ड में भ्रमण किया। झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। कहा कि बारिश का मौसम शुरु हो गया है, इस समय विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यक्ता है। बच्चों का विशेष ध्यान रखें। गंदा पानी कहीं इकट्ठा न होने दें।

इसके बाद शहर दक्षिणी विधायक ने घर घर जाकर  लोगों से कुशल क्षेम जाना। समस्याओं के बारे में पुछा, इस पर स्थानीय लोगों ने बिजली एवं स्ट्रीट लाइट के संबंध में शिकायत की। विधायक ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग को शाम तक समस्या का निदान करने हेतु निर्देशित किया । रास्ते में कई जगह उखड़ी हुई पटिया को भी सही करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा। कई जगह गली पिट जाम मिली, तथा नाली में मलबे का ढेर मिला । इस पर विधायक ने साथ चल रहे ज़ोनल अधिकारी को तुरंत समस्या का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया ।

वार्ड प्रवास के दौरान विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने पांच वृक्ष लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, शुभम चौरसिया, विजय सोनकर, दीपक कुशवाहा, रोहित जायसवाल, संतोष सोलापुरकर, अंकुर मल्होत्रा, साहेब लाल सेठ,  समेत तमाम कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button