विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

कुशीनगर ।  कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में साखोपार मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, स्थानीय नागरिक और बच्चे यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बाड़ी पुल स्थित शिव राम जानकी मंदिर से हुआ। यात्रा शुरू होते ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।

तिरंगा यात्रा शिव राम जानकी मंदिर से निकलकर एनएच-27 के रास्ते आगे बढ़ी। यात्रा नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर पांच, बापू नगर, बाड़ी पुल और सेमरा धूसी समेत आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरी। रास्ते भर लोगों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद यात्रा पुनः शिव राम जानकी मंदिर, शामपुर हतवा पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजकों ने लोगों से राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया।

इस मौके पर  भाजपा नेता रूपेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष किनरेश चौबे, महामंत्री शैलेंद्र राय, उमर फारूक, विजय तिवारी, अंकुर दुबे, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश सिंह, महेंद्र तिवारी, सुरेंद्र मिश्रा, अशोक चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button