तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों उमड़ी भीड़

बड़हलगंज।  उपनगर के बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं के जलाभिषेक का तांता लगा रहा। बड़हलगंज के सभी शिव मंदिरों में हर हर महादेव की गूज, गुंजायमान रही।

सोमवार की भोर में ही बाबा जलेश्वरनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 5 बजे भोर से ही शुरू हुआ जलाभिषेक दिन में 12 बजे तक चलता रहा। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने बाबा का रुद्राभिषेक भी किया। कस्बे के अन्य मंदिरों चरण पादुका शिव मंदिर, शिवाला घाट शिव मंदिर व भेड़ीताल छावनी शिव मंदिर में भी जलाभिषेक/रुद्राभिषेक का कार्यक्रम दिनभर चलता रहा। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस व्यवस्था चौकस रही।

Related Articles

Back to top button