मिश्रौली डोल मेला पर प्रशासन की नजर, 19 गांवों को लेकर बनी रणनीति | प्रशासन ने की अपील कि अफवाह से बचें, विवाद से दूर रहें

कुशीनगर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के मौके पर आयोजित होने वाले पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली डोल मेले की  सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी प्रशासन ने अभी से शुरू कर दी है ।  इस मेले के मौके पर सांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने का कार्य चुनौती भरा होता है । अतीत में कई बार क़ानून व्यवस्था की दृष्टि से यह मेला बेहद संवेदनशील साबित हो चुका है । प्रशासनिक तैयारियों के क्रम में आज मिश्रौली चौकी परिसर में  पड़रौना के उप जिलाधिकारी  राजीव निगम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी थी । इसमें आसपास के 19 गांवों के डोल आयोजकों, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत लोगों के साथ मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, बिजली और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया।

बैठसक के दौरान एसडीएम श्री निगम ने कहा कि त्योहार हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने आयोजकों से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। पयलिस क्षेत्राधिकारी राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि अति उत्साह कई बार दुर्घटना का कारण बन जाता है। इसलिए डीजे की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के साथ ही जुलूस और डोल मेले के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।। पड़रौना कोतवाली  के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बड़हरा और मिश्रौली क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर प्रशासन की ओर से लगाए गए लाल निशान और निर्धारित नियमों का पालन किये जाने की अपेक्षा की ।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परंपराओं के साथ प्रशासनिक निर्देशों का अनुपालन भी जरूरी है, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो।

बैठक में ग्रामीणों और डोल आयोजकों ने बिजली के ढीले तारों को ठीक कराने तथा मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई। इस पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन महेंद्र दीक्षित ने किया। इस बैठक में मिश्रौली चौकी के प्रभारी दरोगा शैलेंद्र मिश्र, ग्राम प्रधान आनंद दीक्षित, सुनील दीक्षित, पिंटू मिश्रा, धर्मेंद्र उपाध्याय, मोहन गुप्ता, भोला यादव, आद्या राय, अकलीम बबलू, कृष्ण मोहन रौनियार, हाफीज बशीर, दूधनाथ वर्मा, शंभूशरण मिश्र, मनोज दीक्षित, ऐहसान, राजकुमार वर्मा, मुरारीलाल श्रीवास्तव समेत 19 गांवों के डोल आयोजक, प्रधान और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button