1000 रुपये बचाने के लिए नाबालिग ने रची 10 हजार की लूट की कहानी

पुलिस जांच में पोल खुली | सीसीटीवी से खुला राज

इटावा । जसवंतनगर में दोस्त से लिए उधार के 1000 रुपये बचाने के लिए एक नाबालिग ने 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट की झूठी कहानी रच डाली।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और दोस्त से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा कर दिया।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि सोमवार शाम अनुराग नामक नाबालिग ने सूचना दी कि स्कूटी व बाइक सवार बदमाशों ने उससे 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगाले।फुटेज में नाबालिग के साथ उसका सहपाठी दिखा।पूछताछ में सहपाठी ने बताया कि कोई लूट नहीं हुई थी।अनुराग ने उससे 5 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसमें से 4 हजार लौटा चुका था। शेष 1 हजार रुपये के दबाव में उसने अपना मोबाइल दोस्त के पास रखवा दिया था। घरवालों से बचने के लिए उसने लूट की मनगढ़ंत कहानी बना दी।पुलिस ने नाबालिग से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच स्वीकार कर लिया।नाबालिग होने के कारण उसे हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button