कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष बनाये गये राहुल का तमकुहीराज में हुआ भव्य स्वागत

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रहे राहुल कुमार चतुर्वेदी को संगठन में नई जिम्मेदारी मिली है। संगठन के 60वें प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश कमेटी ने उन्हें गोरखपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया है। उन्हें यह नया दायित्व मिलने पर कलेक्ट्रेटव तहसीलों में तैनात मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी  है। आज तमकुहीराज तहसील के कर्मचारियों ने फूलमालाओं से उनका स्वस्गत किया ।

विदित हो कि दो दिन पूर्व लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का 60वां प्रांतीय अधिवेशन आयोजित हुआ था , जिसमें  प्रदेश कमेटी की ओर से राहुल कुमार चतुर्वेदी को गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है । संगठन में उनकी सक्रियता और पूर्व में जिलाध्यक्ष के रूप में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है । आज उनके अपने तैनाती स्थल तमकुहीराज तहसील कार्यालय में पहुंचने पर कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कर्मचारियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान तहसील परिसर में कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल रहा।

कर्मचारियों ने कहा कि राहुल कुमार चतुर्वेदी के मंडल अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को मंडल स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में भी मदद मिलेगी। राहुल चतुर्वेदी ने कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। स्वागत करने वालों में जितेंद्र कुमार यादव, ब्रजेश गौतम, जयकरण कुशवाहा, इश्तियाक, रामहरख यादव, हरिनारायण गुप्ता, मुकेश यादव, मनोज कुमार, संजय कुमार त्रिपाठी, गयासुद्दीन, जयंत गुप्ता, रितेश , नंदलाल आदि कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button