दिल्ली दौरे पर सीएम योगी, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

दिल्ली | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंच गए हैं। दौरे के दौरान सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ आगामी राज्यसभा और एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों में आगामी चुनावों से जुड़े संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर भी बातचीत हो सकती है। मुख्यमंत्री का यह दौरा एक दिवसीय रहेगा।

 

#योगीआदित्यनाथ #सीएमयोगी #उत्तरप्रदेश #पीएममोदी #नरेंद्रमोदी #दिल्लीदौरा #भाजपा #नितिननवीन #राज्यसभा #एमएलसीचुनाव

 

 

Related Articles

Back to top button