
भरथना। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद भरथना क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। मां की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं। मां के जयकारों के बीच भक्तों ने अगले वर्ष फिर से माता रानी के आगमन की कामना की।
बहारपुरा नहर पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान कुछ श्रद्धालु चक्कर खाकर गिरते हुए भी नजर आए। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नहर के पास बनाए गए बड़े गड्ढे में विसर्जन की व्यवस्था की गई।
वहीं, श्री नव दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा का विसर्जन पागल बाबा गंगासागर धाम में किया गया। नौ दिनों तक चली पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा की विदाई के साथ ही नवरात्र उत्सव का समापन हो गया।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
भरथना संवाददाता गौरव गुप्ता रिपोर्ट।



