चीन में आग का तांडव, ऊंची इमारत में जिंदा जले 14 लोग

चीन में एक बार फिर भीषण आग की घटना सामने आई है। देश के उत्तरी प्रांत शांक्सी की राजधानी ताइयुआन में रविवार को एक ऊंची इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकालने का काम किया।

करीब दो घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इमारत में आग रविवार शाम स्थानीय समय के अनुसार 4:59 बजे लगी थी। आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

सरकारी मीडिया के अनुसार, फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि इमारतों में सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही और ढिलाई के कारण चीन में इस तरह की जानलेवा आग की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button