मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें पहले उनके आवास पर ले गए और फिर एम्बुलेंस से एम्स पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, धनखड़ कुछ मिनटों तक बेहोश रहे। उनके आवास पर पहुंचने के बाद ILBS की मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी जांच की। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया।

कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

75 वर्षीय जगदीप धनखड़ को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। हालांकि, उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। एम्स प्रशासन की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मार्च 2025 में भी एम्स में हुए थे भर्ती

इससे पहले मार्च 2025 में भी जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ गई थी। अचानक चक्कर आने और घबराहट महसूस होने के बाद उन्हें 9 से 12 मार्च तक दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उस दौरान डॉक्टरों ने उनके स्टेंट इम्प्लांटेशन की प्रक्रिया पूरी की थी। इससे पहले उन्हें एंजियोग्राफी कराने की सलाह भी दी गई थी।

बता दें कि जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने जुलाई 2025 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Back to top button