हसीना अब लौटेंगी बांग्लादेश

लखनऊ: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है और इसके लिए सरकार से विमान की व्यवस्था करने की मांग भी की है। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली के अनुसार, अगस्त 2024 से भारत में रह रहीं शेख हसीना ने पहली बार अपनी वापसी के लिए कहा है।

तारीख 16 दिसंबर, वो दिन है जिस दिन बांग्लादेश में विजय दिवस मनाया जाता है। ढाका लौटने के लिए उन्होंने विमान बांग्लादेश एयरलाइंस या सरकारी विमान की व्यवस्था करने को कहा है। इससे पहले उनकी कानूनी टीम ने बांग्लादेश हाई कमीशन से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग भी की थी।

वहीँ बांग्लादेश की सरकार हसीना को भारत से प्रत्यार्पण संधि के तहत वापस लाने पर जोर दे रही है। बांग्लादेश ने स्पष्ट किया है कि हसीना के लौटते ही गिरफ्तारी हो सकती है। अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि हसीना को वापस लाने के लिए विमान भेजने को लेकर भारत के साथ अभी कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है। इस पुरे मसले पर भारत का रुख भी देखना होगा।

16 दिसंबर की तारीख बांग्लादेश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है और 1971 में पाकिस्तान से मुक्ति की याद दिलाता है। हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली के मुताबिक, उन्होंने बांग्लादेश सरकार से दिल्ली से ढाका तक वापसी के लिए सरकारी विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश का विमान उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि, बांग्लादेश सरकार ने चेतावनी दी है कि लौटने पर हसीना को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्हें नवंबर 2025 में उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि हसीना ने आरोपों से इनकार किया है।

शेख हसीना ने 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश छोड़ा था। वहां उस समय देश में छात्रों के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन चल रहा था, जो हिंसक हो गया था। इसके बाद वह भारत आ गई थीं। अब दो साल से ज्यादा समय बाद उन्होंने पहली बार अपनी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख बताई है।

Related Articles

Back to top button