Thursday , April 25 2024

Actor ओमपुरी का पार्थिव शरीर हुआ पंचतत्व में लीन

ami-ompuriजाने माने अभिनेता ओमपुरी का पार्थिव शरीर मुंबई में अंतिम संस्कार सिनेमा जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। 66 साल के एक्टर ओमपुरी का दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

मुंबई के ओशीवरा श्मशान स्थल पर शाम 6.45 बजे उनके अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हुईं और उनके बेटे इशान ने मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक आखिरी झलक पाने के लिए जमा थे। पार्थिव शरीर को ले जाने से पहले आवास पर कुछ देर पूजा भी की गई।

ओमपुरी की पत्नी नंदिता, बेटा इशान और फिल्मकार अशोक पंडित पार्थिव शरीर के साथ थे। अभिनेता शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, इरफान, गुलजार, शक्ति कपूर, प्रकाश झा, सतीश कौशिक,  नवाजुद्दीन सिद्दीकीसहित अन्य लोगों ने पुरी को श्रद्धांजलि दी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com