Friday , April 19 2024

भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण

ami-agni4नई दिल्ली। भारत ने परमाणु क्षमता से लैस स्ट्रैटजिक मिसाइल, अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 4,000 किलोमीटर की दूरी तक वार कर सकता है। इसका परीक्षण ओडिशा के बालासोर तट पर किया गया।

इससे पहले 26 दिसंबर को परमाणु क्षमता वाली बलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया था। इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर है। इन मिसाइलों के आधिकारिक रूप से भारतीय बेड़े में शामिल होने के बाद भारत में परमाणु क्षमता काफी बढ़ जाएगी।

परमाणु हथियारों से लैस बलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के सफल परीक्षण के बाद भारत अब मिसाइल क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। अग्नि-4 के बाद भारत अग्नि-6 पर भी काम कर रहा है। यह मिसाइल कई हथियार एक साथ ले जाने में सक्षम होगा और दुश्मन के डिफेंस सिस्टम यानी MIRV को मात देने में सक्षम होगा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com