Friday , April 19 2024

अखिलेश सरकार में 10 हजार उद्योगों का हुआ पलायन : भाजपा

kaaलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ सपा सरकार पर आरोप लगाया है कि अखिलेश सरकार में उत्तर प्रदेश से दस हजार उद्योगों का पलायन हुआ है।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि यूपी में पिछले साढ़े चार वर्षो में सपा की सरकार में 9887 उद्योग प्रदेश से पलायन कर गये।

14723 लूट-डकैती की घटनाएं, 12772 बहन-बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं, 13988 चौथवसूली और रंगदारी की घटनाएं हुई हैं।

इसी प्रकार 8942 अपहरण की घटनाएं, 11432 हत्याएं, 28948 हिन्दू बहन बेटियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं, 39725 चोरी की घटनाएं, 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर हमले यह साबित करती है उ0प्र0 में जंगलराज कायम हो चुका है। जनता इस जंगलराज से छुटकारा चाहती है।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि यूपी में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा 8 जनवरी से 14 जनवरी तक व्यापारी सम्मेलन होंगे। नोएडा, मुजफ्फरनगर, बहराइच, लखनऊ, अलीगढ़, झांसी, मिर्जापुर, वाराणसी, बांदा, मथुरा, संतकबीरनगर (बस्ती), गोरखपुर, मऊनाथ भंजन, मुरादाबाद, बरेली में होने वाले इन व्यापारी सम्मेलनों में केन्द्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय नेता सम्मेलन में भाग लेंगे।

शारदा ने कहा कि सपा सरकार में चाढ़े चार वर्षो में यूपी के हालात बद से बदतर कर दिये है। सबसे ज्यादा व्यापारियों का शोषण हो रहा है। इन साढ़े चार वर्षो में सपा की सरकार में लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी, चौथवसूली, अपहरण की घटनाओं से प्रदेश त्रस्त हो गया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com