Saturday , April 20 2024

अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

amitचंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नोटबंदी के विरोध में काले झंड़े दिखाने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने रविवार को वाटर कैनन का प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों में पुलिस में हल्की झड़प भी हुई। जिसमें कई कांग्रेसी कार्यकर्ता चोटिल भी हुई।

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चण्डीगढ़ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में अपना विरोध मार्च निकाला। सेक्टर 19 से निकले कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर 27 में स्थित अमित शाह के कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने लगे।

लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही बैरिकेटिंग लगाकर रोक लिया। लेकिन कांग्रेसी अमित शाह को काले झंडे दिखाने के लिए लगातार बैरिकेटिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।

कांग्रेसियों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने कई कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार कांग्रेसियों को मनीमाजरा के पुलिस स्टेशन भेज दिया गया। गौरतलब है कि अमित शाह के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस ने पहले ही घोषित कर रखा था। कि वह 500 और 1000 के नोट बंदी के खिलाफ अमित शाह को काले झंडे दिखायेगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com