कौशांबी | के चरवा थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मोइनुद्दीन उर्फ इरफान निवासी पनारा गोपालपुर (थाना सराय अकिल) की घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने गोकशी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



