प्रयागराज में ‘मेरा पम्प’ मोबाइल ऐप का भव्य शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य रहे मुख्य अतिथि

प्रयागराज/लखनऊ। भारत के पेट्रोल पंप डीलर्स एवं मालिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म “मेरा पम्प” मोबाइल ऐप का भव्य लॉन्चिंग समारोह आज प्रयागराज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। उन्होंने विधिवत ऐप का शुभारंभ करते हुए इसे पेट्रोलियम क्षेत्र के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल बताया।

अपने संबोधन में माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक प्रत्येक क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता ला रही है। “मेरा पम्प” मोबाइल ऐप पेट्रोल पंप संचालकों के लिए आधुनिक तकनीक से युक्त एक प्रभावी समाधान है, जो उनके दैनिक संचालन को सरल, व्यवस्थित और अधिक पारदर्शी बनाएगा। उन्होंने इस नवाचार के लिए ऐप की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें श्री संजय गुप्ता (महानगर अध्यक्ष), श्रीमती निर्मला पासवान (जिलाध्यक्ष), माननीय विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक श्री पीयूष रंजन, श्री रंजन सिंह (अध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन), डॉ. कृतिका अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री संजय तिवारी (महामंत्री), श्री संजय सचदेवा (संस्थापक, मेरा पम्प मोबाइल ऐप), श्री कमलेश कुमार (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, काशी) तथा श्री अवधेश गुप्ता (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, काशी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button