कसया, कुशीनगर। प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त एस आर एम टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का निरीक्षण किया और साफ सफाई से लेकर विभिन्न बिंदुओं की गहन जांच की।
गुरुवार को दोपहर में पहुंची टीम में शामिल अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ बी के यादव एवं दुर्गा प्रताप सिंह फाइनेंस कम लॉजिस्टिक कंसलटेंट ने ओपीडी, क्षय रोगी कक्ष, चिकित्सक कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी, एक्सरे, जच्चा बच्चा वार्ड सहित मेडिसिन कक्ष का निरीक्षण किया तथा सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी और चिकित्सकों तथा चिकित्सा स्टाफ से वार्ता की और मरीजों से उनको मिल रही इलाज और सुविधा के बारे में जानकारी ली तथा पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। यह टीम जनपद के सीएचसी और पीएचसी केंद्रों का 24 अगस्त तक जांच करेंगी और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। इस दौरान डॉ आशुतोष पांडेय, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ अमित श्रीवास्तव, चीफ फार्मास्टरी संजय राय, फार्मासिस्ट बशीर अहमद, फार्मासिस्ट राकेश मणि, सहित चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहे।



