पांच हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

हलिया (मिर्ज़ापुर) | खतौनी में आदेश के अनुसार पत्नी का नाम दर्ज कराने और उसकी नकल देने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल को सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

मझिगवां गांव निवासी लालजी सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी का नाम आदेश के अनुसार खतौनी में दर्ज कराने और खतौनी की नकल देने के लिए चकबंदी लेखपाल रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया।सोमवार को लालगंज तहसील परिसर स्थित एक कमरे में जैसे ही लेखपाल ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लिए। जिसे टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई।एंटी करप्शन टीम की ओर से लालगंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।कार्रवाई में टीम प्रभारी एवं एसीओ निरीक्षक कृष्णवतार सिंह, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, मुकेश कुमार यादव, सुधीर कुमार कुशवाहा, अवधेश चौधरी, कांस्टेबल आलोक कुमार मिश्रा, प्रशांत सिंह, सर्वेश कुमार तिवारी, मुरारी यादव और सूरज गुप्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button