
हाटा(कुशीनगर) | स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 21 गांधी नगर निवासी सुरेश जायसवाल के पुत्र सुमित जायसवाल का शव जैसे ही घर पहुंचा तो शुभेच्छुओं व अन्य लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा होगी तथा उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देने नगर व अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मृतक सुमित के घर पहुंचे। इस दौरान सुमित के पिता सुरेश जायसवाल ने बताया कि मेरा पुत्र असम में बैडमिंटन खिलाड़ी के रुप प्रशिक्षण ले रहा था। मेरे पुत्र की उभरती हुई प्रतिभा को देखते हुए उसके सम्वर्ग के बहुत से खिलाड़ी ईर्ष्या करते थे। जिसका मूल्य मेरे पुत्र ने मौत के रुप में चुकाया। उन्होंने कहा कि सुमित मेरा इकलौता पुत्र था। उससे मेरी बहुत ही आशाएं थीं जो उसके मौत के साथ समाप्त हो गयी। सुमित का शव घर पहुंचने पर हाटा विधायक मोहन वर्मा मृतक के घर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया तथा विधायक ने कहा कि उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी को आज क्षेत्र ने खो दिया। विधायक मोहन वर्मा बहुत ही आहत थे तथा उन्होंने परिजनों को विश्वास दिलाया की इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करायी जायेगी। मृतक सुमित के घर पूर्व विधायक पवन केडिया व नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह भी पहुंचे तथा मृतक के परिजनों ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दिया। इस दौरान सभासद राजू बर्नवाल,फणीन्द्र मिश्रा,उमेश सिंह,पूर्व प्रधान टुनटुन राव, रजनीश बर्नवाल सहित अन्य लोगों ने मृतक की आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। सुमित की अन्त्येष्टि छोटी खड़क नदी हेतिमपुर मुक्तिधाम पर की गयी जहां भारी संख्या में लोग पहुंचे।



