मृतक अजय राजभर के परिजनों से मिलकर विधायक ने बंधाया ढांढस

पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए किया जा रहा है हर सम्भव प्रयास:- मोहन वर्मा

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के गांव सिंहुलिया निवासी अजय राजभर के विदेश में निधन की दुखद सूचना मिलने पर आज  विधायक मोहन वर्मा उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक मोहन वर्मा ने अजय राजभर के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अजय राजभर के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में हैं। उनका प्रयास है कि आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी हो और पार्थिव शरीर को शीघ्र उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार अकेला नहीं है, बल्कि वे उनके साथ खड़े हैं और पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button