आईपीएल चीनी मिल का सहायक चीनी आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

चीनी के गोदामों में स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन | 3314.60 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक सही मिला

खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल में बुधवार को सहायक चीनी आयुक्त श्रीमती नीलू सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीनी के गोदामों में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया तथा संबंधित अभिलेखों से उसका मिलान किया। जांच में चीनी का अवशेष स्टॉक 3314.60 मीट्रिक टन पाया गया, जो अभिलेखों के अनुसार सही मिला।

निरीक्षण के दौरान सहायक चीनी आयुक्त ने आवंटित शुगर कोटे के सापेक्ष चीनी की निकासी की स्थिति की भी समीक्षा की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रथम सप्ताह में आवंटित शुगर कोटे के 72.78 प्रतिशत तथा द्वितीय सप्ताह में 7.62 प्रतिशत चीनी की निकासी की गई। औचक निरीक्षण के समय मिल के केन हेड सुधीर कुमार, शुगर सेल प्रबंधक रुपचंद चौहान एवं गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान चीनी के स्टॉक का सत्यापन और अभिलेखों का मिलान प्रमुख रूप से किया गया।

Related Articles

Back to top button