हरवंश राजपूत बने अध्यक्ष, श्रीहरि त्रिपाठी नीरज उपाध्यक्ष

अजीतमल (औरैया)। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अजीतमल के चुनाव में हरवंश राजपूत को अध्यक्ष तथा श्रीहरि त्रिपाठी (नीरज) को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी का माहौल रहा।

निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए बधाई दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे तथा जिला मंत्री अरविंद राजपूत सहित अन्य पदाधिकारियों ने हरवंश राजपूत और श्रीहरि त्रिपाठी (नीरज) को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करने की उम्मीद जताई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने भी शिक्षक हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने तथा संगठन को और मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button