फराह खान की बिल्डिंग में आग? वायरल वीडियो पर आया बड़ा खुलासा

दिवाली के दिन बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हुई, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। 8 नवंबर को एक पैपराजी पेज ने मुंबई में फराह खान की बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो शेयर किया। दावा किया गया कि आग उनकी बिल्डिंग में लगी है। हालांकि, अब फराह खान ने इस खबर को पूरी तरह गलत बताते हुए नाराजगी जाहिर की है।

फराह खान ने फेक न्यूज पर लगाई फटकार

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल पोस्ट को रीशेयर करते हुए साफ किया कि वीडियो में दिखाई गई बिल्डिंग उनकी नहीं है। उन्होंने मीडिया पोर्टल्स को जिम्मेदारी से खबरें शेयर करने की नसीहत भी दी।

फराह ने लिखा, “ऑनलाइन पोर्टल्स, कृपया जिम्मेदार बनें! ये एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग है। सिर्फ क्लिकबेट खबरें ही सब कुछ नहीं होतीं!”

उनकी सफाई के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। दरअसल, फराह खान मुंबई के लोखंडवाला स्थित ओबेरॉय स्काई हाइट्स में रहती हैं। ऐसे में आग लगने का वीडियो सामने आने के बाद उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए थे।

कुक दिलीप के साथ वीडियो को लेकर भी चर्चा में थीं फराह

बता दें कि फराह खान हाल ही में अपने कुक दिलीप के साथ बहस के एक वायरल वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में आई थीं। वीडियो में दोनों के बीच बातचीत होती दिखाई दी थी। फराह ने बाद में इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से उनकी और दिलीप की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरी बात समझनी चाहिए। इन दिनों फराह अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर भी चर्चा में हैं। उनके वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आते हैं।

Related Articles

Back to top button