Thursday , April 18 2024

अटल के सपनों के अनुरूप बना झारखण्ड: गडकरी

ami-gadkariरांची। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके कार्यों के लिए उन्हें देशभर में याद किया जाता है, लेकिन झारखंड की जनता के लिए उनके किये गये कार्यों को और अधिक समझने की जरुरत है। इसी सोच के तहत भव्य समारोह का आयोजन करके उन्हें समर्पित किया गया है।

श्री गडकरी झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने जिस सोच के तहत अलग झारखंड राज्य का सपना देखा था। वह सपना साकार होता दिख रहा है। रघुवर सरकार राज्य से भ्रष्टाचार, गरीबी और बेराजगारी दूर करने के लिये जिस सोच के तहत काम कर रही है उससे स्पष्ट है कि अटल बिहारी वाजपेयी की सोच का झारखंड बनने लगा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिये केन्द्र सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com