Friday , April 19 2024

अखिलेश के लिए पहली बार खोला गया लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस

akkkलखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए शनिवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का ट्रैफिक पहली बार खोला गया। वह इस मार्ग से खुद गाड़ी चलाकर अपने गांव सैफई जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सैफई में ही दीवाली का त्यौहार मनायेंगे।

मुख्यमंत्री आज एकाएक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से अपने गांव सैफई के लिए रवाना कर गये। साथ में उनके बच्चे और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी हैं। वह अपनी गाड़ी स्वयं चला रहे हैं। रास्ते में मुख्यमंत्री एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे मजदूरों से भी मिले। उनके साथ फोटो खिंचवाई। रास्ते में सपा के कार्यकर्ता जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे हैं।

अखिलेश अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन पार्टी मुखिया मुलायम सिंह के जन्मदिन 22 नवंबर से एक दिन पहले करने की घोषणा की थी।

लखनऊ से आगरा तक के करीब 302 किलोमीटर के इस एक्सप्रेस-वे का दस अक्टूबर को अखिलेश यादव ने रियलटी चेक किया था। उस समय गाड़ी के डैश बोर्ड पर पानी भरा गिलास रखकर गाड़ी को 120-130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया था।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com